Category Archives:  Sports

युवराज ने पहनी रोहित शर्मा की जर्सी, तो रोहित की पत्नी रितिका ने कर दिया ये कमेंट

Mar 06 2019

Posted By:  Deepak


इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) यानी की IPL के 11वें सीजन को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। हर आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम व उसके खिलाड़ी तैयारियों में जुट चुके है | हर फ्रेंचाइजी टीम आईपीएल सीजन 11 को यादगार बनाना चाहती है | इसी के बीच मुंबई इंडियंस टीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की, जिसमें रोहित शर्मा की जर्सी पहने हुए एक क्रिकेटर दिखाई दे रहा है | क्रिकेटर के पीछे से क्लिक की गई इस तस्वीर में क्रिकेटर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, मुंबई इंडियंस की ओर से कैप्शन में लिखा गया- 'पहचानिए कौन?'

इस तस्वीर पर कुछ मजेदार व फनी कमेंट्स भी आए है | दरअसल फोटो में दिखाई दे रहा क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि युवराज सिंह हैं | दरसल युवराज  ने रोहित की जर्सी पहन रखी है, जिस पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने भी एक मजेदार कमेंट किया है | रितिका ने अपने कमेंट में लिखा, 'मेरे भाई ने मेरे पति की जर्सी पहन रखी है, यह बहुत अजीब है |' इस पर मुंबई इंडियंस की ओर से जवाब आया, 'जर्सी नंबर 12 और 45 ने हाथ मिला लिया है |' इस बार युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है अत: इस बार हम सब युवी को मुंबई इंडियंस की और से खेलता हुआ देखेंगे |




View this post on Instagram

Guess who? 😋 . #CricketMeriJaan

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians) on



ये भी पढ़े...
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर